महराजगंज पुलिस कार्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, उर्मिला देवी को भावभीनी विदाई
महराजगंज। पुलिस कार्यालय महराजगंज में शुक्रवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुईं चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी श्रीमती उर्मिला देवी को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सेवानिवृत्त कर्मी को प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके लंबे सेवाकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और ईमानदारी के साथ किए गए कार्यों की सराहना की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में उर्मिला देवी ने अपने सेवाकाल के दौरान जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, वह सराहनीय है। उनके अनुभव, कार्यशैली और सेवाभाव विभाग के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मी के स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह का माहौल भावुक और आत्मीय रहा। पुलिस परिवार की ओर से उर्मिला देवी के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बाल संरक्षण एवं किशोर न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
31/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद के संचालक मंडल की 172वीं बैठक हुई सम्पन्न
31/07/2026
वर्षों से लंबित पट्टों का सपना हुआ साकार, पट्टा मिलते ही खिले नागरिकों के चेहरे
31/07/2026
वर्षों से लंबित पट्टों का सपना हुआ साकार, पट्टा मिलते ही खिले नागरिकों के चेहरे
31/07/2026
सीएमएचओ कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, 10हजार की रिश्वत लेते एमपीडब्ल्यू रंगे हाथ गिरफ्तार
31/07/2026
अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल जब्त
31/07/2026
विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने समाज की राजनैतिक भागीदारी एवं धर्मशाला मंदिर निर्माण को लेकर विधायक लारिया से की मुलाकात
31/07/2026
एमपी बना घोटाले का गढ़, मूंग की जगह बोरे में रख दी 28 करोड़ की मिट्टी, 3 पर एफ़आईआर दर्ज
31/07/2026
पौधारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया|
31/07/2026
दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20,,20, वर्ष का सश्रम कारावास
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!