A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आबकारी अधिकारी की गाड़ी से शराब ट्रांसफर का आरोप,एसपी आफिस के बाहर का वीडियो वायरल

IMG 20260731 142416

IMG 20260731 142450सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को एसपी कार्यालय के समीप आबकारी अधिकारी अमृता जैन के वाहन (MP 36 C 6183) से दूसरी गाड़ी (MP 16 ZJ 9278) में शराब स्थानांतरित किए जाने का आरोप लगा है वहां मौजूद पत्रकारों ने पूरे वाकये को रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन के अनुसार, मामला ड्राइवर के व्यक्तिगत उपयोग का हो सकता है। उन्होंने कहा “यदि ड्राइवर की ओर से कोई भी अनियमितता पाई जाती है, तो उसे तुरंत पद से हटाया जाएगा। सरकारी कार्य में संलग्न वाहन से मदिरा परिवहन के नियम क्या हैं,जिले में अवैध शराब बिक्री के आरोपों के बीच आए इस घटनाक्रम पर अब सभी की नजरें जिला प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!