A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में पुलिस का फ्लैग मार्च, कांवड़ यात्रा व आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

क्षेत्रवासी से की गई शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील

IMG 20260731 WA00722
कांठ में फ्लैग मार्च करतीं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया। 

KANTH (MORADABAD)। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा तथा आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया के नेतृत्व में कांठ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

सीओ सुनीता दहिया ने कहा कि कांवड़ यात्रा और आगामी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!