
आज दिनांक 31.07.2026 को पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों के मद्देनज़र माननीय बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गया जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, यात्री सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पितृपक्ष मेला प्रारंभ होने से पूर्व गया रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण कर सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज की



