

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।निःशुल्क साइकिल वितरण स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया,कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा वरिष्ठ अतिथिगण:मंडल अध्यक्ष रूपेश ‘रोशन’ खरे,महेंद्र महुना,अशोक राय,जयसिंह राजा,अभि कटारे, दिग्विजय सिंह, राजेश खरे, मुकेश तिवारी इस अवसर पर स्कूल का प्रभारी प्राचार्य अमित यादव, राजेंद्र पटेल, गोपाल ठाकुर, हरपाल लोधी, शहनाज बानो, रमेश रैकवार राजकुमार लोधी एवं समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


