
मैहर
मां शारदा की पावन नगरी मैहर में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले के कई स्थानों पर खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे कानून-व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
आरोप है कि भाटिया ग्रुप के मैनेजर संतोष सिंह के संरक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है
लोगों का यह भी कहना है कि डीआईजी गौरव राजपूत द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के दिए गए निर्देशों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन अवैध गतिविधियों पर प्रशासन क्यों और कब तक चुप्पी साधे रहेगा
अब लोगों की निगाहें मैहर जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पर हैं। देखना होगा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी कब और क्या ठोस कार्रवाई करते हैं
मैंहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें




