A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिद्धार्थनगर ,पुलिस व यातायात पुलिस की बड़ी पहलः

चेतावनी साइन बोर्ड, चलाया गया व्यापक जागरूकता अभियान

सिद्धार्थनगरः सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद को बढ़ावा देने के लिए यातायात पुलिस सिद्धार्थनगर जिले में जगह-जगह जागरूकता बोर्ड लगवा रही है।

IMG 20260802 005813

 

बोर्ड के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि “गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) बनें, घायल व्यक्ति की जान बचाएं और ₹25,000 तक का इनाम पाएं।” साथ ही सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत 108 एम्बुलेंस या 112 पुलिस आपातकालीन सेवा पर कॉल करने की सलाह दी गई है। केंद्र सरकार की ‘राह-वीर (Good Samaritan)’ योजना का उद्देश्य लोगों को बिना डर के सड़क हादसे के घायलों की मदद के लिए प्रेरित करना है।

यातायात पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में घायल को अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए आमजन से अपील है कि जरूरतमंद की मदद करें और मानवता का परिचय दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!