A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर ने की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा

विकास कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के दिए निर्देश

IMG 20260801 WA0039 IMG 20260801 WA0036

 

डीडवाना-कुचामन  :- जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने पंचायती राज विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने वीबी- जी रामजी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के पंचायत समिति वार प्रस्ताव तैयार करने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना के तहत स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने और पात्र लाभार्थियों को किस्तों का भुगतान समय पर करने, कर्म भूमि से मातृ भूमि अभियान के तहत शेष कार्यों को पूर्ण करने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के रखरखाव और ओडीएफ प्लस के तहत कचरा प्रबंधन कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लक्ष्यों के अनुरूप पौधरोपण सुनिश्चित करने और नियमित रूप सेफील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। 

बैठक में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम सहित सभी ब्लॉक विकास अधिकारी, जिला परिषद एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!