A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

NH-28 पर ‘फर्जी RTO’ का खेल

रिफ्लेक्टर टेप के नाम पर सैकड़ों वाहन चालकों से अवैध वसूली

सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना-ककरहवा मार्ग स्थित सड्डा चौराहे पर दिनदहाड़े कथित फर्जी आरटीओ कर्मियों का खेल चलता रहा। पुल के पास वाहनों को रोककर चालकों से कहा गया कि नियमों के तहत रिफ्लेक्टर टेप लगाना और चेसिस पर पंजीकरण संख्या अंकित कराना जरूरी है। इसी बहाने उनसे पैसे वसूले गए।

FB IMG 1785610780977

FB IMG 1785610783890

FB IMG 1785610792991 FB IMG 1785610795705

प्रत्यक्षदर्शियों और वाहन चालकों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें आरटीओ कार्रवाई का डर दिखाया गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में वाहन चालक इस कथित वसूली का शिकार बन गए।

जब इस मामले की जानकारी परिवहन विभाग को मिली तो उप संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी ने विभाग का नाम लेकर वसूली की है तो वह पूरी तरह फर्जी और अवैध है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक यह कथित फर्जी अभियान चलता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? आखिर इन लोगों को संरक्षण किसका मिला और अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल पुलिस से इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!