A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

प्रतियोगिता में मंतव्य बिश्नोई रहे प्रथम, विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

file 0000000077fc8208958538bd103a06372
प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थी।

KANTH (MORADABAD)। नगर स्थित सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल, कांठ में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समसामयिक एवं वैचारिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और तार्किक सोच का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के दौरान “मोबाइल का स्कूल में उपयोग आवश्यक है या नहीं?”, “एआई वरदान है या अभिशाप”, “जीवन में अंक अधिक महत्वपूर्ण हैं या कौशल”, तथा “सोशल मीडिया वरदान है या अभिशाप” जैसे विषयों पर वाद-विवाद कराया गया। इसमें मंतव्य बिश्नोई, गार्गी, कृतिन, मधुर, भूमि, अंश, पावनी, जीविका सहित कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति और विषय की समझ के आधार पर परिणाम घोषित किए, जिसमें मंतव्य बिश्नोई ने प्रथम, पावनी ने द्वितीय तथा जीविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंत में प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता रानी, प्रबंधक जितेंद्र बिश्नोई एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन बिश्नोई ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!