A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेचित्तोरगढ़ताज़ा खबरराजस्थान

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में घायल बेसहारा पशुओं के लिए संसाधनों की कमी, शेल्टर होम की मांग

IMG 20260801 WA0041रावतभाटा। नगर में पशु चिकित्सालय होने के बावजूद घायल, बीमार एवं बेसहारा कम्युनिटी एनिमल को रखने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। इसी बीच शुक्रवार रात समर्शिबल ब्रिज के नीचे तीन दिन से घायल अवस्था में पड़े एक श्वान के कराहने की सूचना पूर्व पार्षद मनीष गिरी को मिली।

सूचना पर मनीष गिरी ने सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप के साथ मौके पर पहुंचकर रात करीब 8 बजे घायल श्वान का रेस्क्यू किया। बाद में वन विभाग के अधिकारी मनोज शर्मा की मदद से उसे सुरक्षित रखा गया। शनिवार सुबह विनीता प्रदीप घायल श्वान को अपने खर्चे पर कोटा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां उसका उपचार शुरू किया गया और उसे भर्ती किया गया।

मनीष गिरी ने विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ को दिए ज्ञापन में रावतभाटा की आबादी से दूर एनिमल शेल्टर होम के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम बनने से घायल एवं बेसहारा पशुओं को समय पर आश्रय और 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!