A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जोगणिया माता मंदिर में द्वितीय एवं तृतीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

बेगूं। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ बेगूं के तत्वावधान में जोगणिया माता मंदिर परिसर में दिनांक 28 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 54 स्काउट्स एवं 20 गाइड्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्काउटिंग के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर संचालक श्री गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि स्काउटिंग केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, टीम भावना, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रप्रेम तथा विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता का विकास करती है। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा के संस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

शिविर में ट्रेनिंग काउंसलर हजारी लाल रेगर,शिवराज गोस्वामी और मनोज बोहरा ने शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार, गांठें एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, मानचित्र अध्ययन, कैंप क्राफ्ट, हाइक, अनुशासन, सेवा कार्य तथा विभिन्न स्काउटिंग गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। स्थानीय संघ सचिव शिवराज गोस्वामी ने बताया कि आगामी ट्रेनिंग में स्काउट गाइड को राज्यपाल पुरस्कार हेतु जिला मुख्यालय पर आयोजित टेस्टिंग कैंप में जाना अपेक्षित रहेगा।

प्रशिक्षण दल में श्री शिवराज गोस्वामी, मनोज कुमार बोहरा, हजारी लाल रेगर, मुकेश कुमार धाकड़, संतोष कुमावत, मुकेश वैष्णव, स्काउटर रामरूप जी, प्रेम शंकर तेली, रामफल बैरवा, उमाशंकर शर्मा, श्रीमती देऊ त्रिपाठी, प्रीति कंसल तथा सर्विस रोवर सांवरिया लाल गुर्जर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के अन्तिम दिवस को श्री मान चन्द्र शंकर श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया।तथा कैंप की सराहना की साथ ही स्काउटिंग हर विद्यालय में चले को प्राथमिकता के साथ रखा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!