
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 1 अगस्त। कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवानों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी एवं सेवानिवृत्त भारतीय वायु सैनिक तथा मंडल मंत्री वरुण चौहान ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रेनकोट वितरित किए।
इस अवसर पर आशु चौधरी और वरुण चौहान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उत्तराखंड पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता कर रहे हैं, जिसके लिए पूरी पुलिस टीम बधाई और धन्यवाद की पात्र है।
उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भारी भीड़ और बरसात के बावजूद पुलिसकर्मी पूरी तत्परता के साथ व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसी सेवा भावना का सम्मान करते हुए पुलिस जवानों को रेनकोट भेंट किए गए, ताकि प्रतिकूल मौसम में भी वे अपनी ड्यूटी बेहतर ढंग से निभा सकें।
इस दौरान ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा, उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल भारत सिंह नेगी, कांस्टेबल जतावर सिंह चौहान, संदीप कुमार, दिनेश कुमार, अंकुर चौधरी, मनीष चौहान, अभिमन्यु चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



