A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बोधगया सी एस सी का किया गया एंकवाश मूल्यांकन, राज्य स्तरीय टीम ने विभिन्न मानकों पर की जांच l

प्रेस विज्ञप्ति — 01 अगस्त 2026
जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय
…………………………………

बोधगया सीएससी का किया गया एनक्वास मूल्यांकन

राज्य स्तरीय टीम ने विभिन्न मानकों पर की जांच

गया, 01 अगस्त: जिला में स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के साथ सेवाओं को बढ़ाने की हरसंभव कवायद की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक—नेशनल क्वालिटी एश्यूरेंस स्टैंडर्ड के तहत सर्टिफिकेशन कार्य किया जाता है। इसे लेकर शनिवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की एक टीम ने बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सेवाओं तथा सुविधाओं के गुणवत्ता की जांच की। राज्य स्तरीय टीम में शामिल डॉ प्रियंका तथा अनुबाला भारती ने स्वास्थ्य संस्थान की नौ एरिया का मूल्यांकन कार्य किया। इस मौके पर टीम के साथ डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक दिलीप कुमार सहित पीरामल प्रतिनिधि शामिल रहे।

डीपीएम ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, प्रसूति सेवाओं तथा अन्य गुणवत्ता मानकों के अनुपालन का विस्तृत निरीक्षण किया। मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि एनक्वास प्रमाणन का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एनक्वास सर्टिफिकेशन प्रदान किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। बताया कि जिला के ​विभिन्न संस्थानों ​का मूल्यांकन कार्य किया गया है। कई अन्य संस्थानों का मूल्यांकन कार्य के लिए आवेदन किया गया है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!