A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हृदय गति रुकने से कन्नौज पीठाधीश्वर अतुलेशानंद जी महाराज ने ली अंतिम सांस, देश-विदेश से संतो ने दी श्रद्धांजलि

IMG 20260801 105455सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर परम पूज्य कन्नौज पीठाधीश्वर अतुलेशानंद जी महाराज का 31 जुलाई 2026 को रात करीब 10:30 बजे हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। संत समाज में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। पूज्य अतुलेशानंद जी महाराज ने बचपन से ही अपना जीवन धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित कर दिया था। करीब 45 वर्षों तक उन्होंने देश-विदेश में सनातन धर्म और आध्यात्मिक विचारों का प्रचार-प्रसार किया। वे स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज के परम स्नेही शिष्य के रूप में भी जाने जाते थे। महाराज जी की अंतिम यात्रा उनकी जन्मभूमि ग्राम जागीर सुरा बम्होरी, जिला छतरपुर में निकाली गई। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देश-विदेश से संत-महात्मा एवं श्रद्धालु पहुंचे। हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से पूज्य संत को अंतिम विदाई दी। संत समाज एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके धर्म, अध्यात्म और सनातन सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। उनके निधन को संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!