A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कटनी याता यात की नई प्रभारी बनींआ,आई, अंजू लकड़ा

*कटनी यातायात की नई प्रभारी बनीं आरआई अंजू लकड़ा*

 

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक (आरआई) अंजू लकड़ा को कटनी यातायात का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश जारी होने के बाद उन्होंने पदभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

अंजू लकड़ा इससे पहले सूबेदार के पद पर रहते हुए भी कटनी यातायात थाने की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। अब निरीक्षक के रूप में उन्हें पुनः कटनी यातायात की कमान सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

SP KATNI

#katnipolice #katnitraffic #trafficpolicekatni

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!