A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरयावली पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार

FB IMG 1785425710920सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नरयावली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द करते हुए मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रकरण में दिनांक 04.06.2026 को थाना नरयावली में एक नाबालिग बालिका के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी एवं पारंपरिक तरीकों से तलाश की गई। इसी क्रम में दिनांक 30.07.2026 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का इजाफा करते हुए आरोपी बिट्टू उर्फ लीलाधर लोधी (उम्र 20 वर्ष), निवासी जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नरयावली उप निरीक्षक प्रतिमा मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जे.पी. यादव, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक सुशील शुक्ला, आरक्षक पवन पटैल तथा साइबर सेल सागर के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!