स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर के प्रांगण में आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को ‘उत्कर्ष- एक नई उड़ान’ कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ रजनीश सर व समाजशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्ट र के छात्र छात्राओं हेतु विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विदाई समारोह मुख्य वक्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही से आए डॉ सुजीत सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर के प्रांगण में आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को ‘उत्कर्ष- एक नई उड़ान’ कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ रजनीश सर व समाजशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्ट र के छात्र छात्राओं हेतु विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विदाई समारोह मुख्य वक्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही से आए डॉ सुजीत सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र

कठिन परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र: डॉ रजनीश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर के प्रांगण में आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को ‘उत्कर्ष- एक नई उड़ान’ कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ रजनीश सर व समाजशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्ट र के छात्र छात्राओं हेतु विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विदाई समारोह के साथ “समाजशास्त्र में करियर: अवसर, चुनौतियाँ और भविष्य’ विषय पर आधारित एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसके मुख्य वक्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही से आए डॉ सुजीत सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र रहे।
समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) माधवी शुक्ला, मुख्य अतिथि डॉ रजनीश एवं विशिष्ट अतिथि डॉ० सुजीत कुमार के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। डॉ रजनीश ने संबोधन में कहा कि “छात्र छात्राओं को अपने जीवन में कठिन परिश्रम कर सफलता की ओर बढ़ाना चाहिए। कठिन परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र है। ” कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर माधवी शुक्ला ने किया। सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी अपने ज्ञान, संस्कार, परिश्रम और सदाचार के बल पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें। डॉ सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन, समानता, न्याय, विकास तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने में समाजशास्त्र का विशेष योगदान है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत समाजशास्त्र के प्रभारी डॉ० दीप नारायण ने किया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा सिंह एवं सपना मौर्या ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ चंदन साहू, प्रो कुसुम लता डॉ भास्कर, डॉ संकठा प्रसाद सोनकर, डॉ अरविन्द कुमार, डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ स्मिता, डॉ विनोद यादव, डॉ नलिनी सिंह, डॉ रमेश चंद्र, डॉ गुरु प्रसाद, डॉ दीपक, डॉ शैलेन्द्र, डॉ शिखा, डॉ चंदन द्विवेदी, डॉ शिव कुमार, डॉ मंजुला, डॉ विद्या, डॉ अमित, धर्म चंद्र, रामकेश, रामानंद पुजारी,जय प्रकाश सिंह, पारस सिंह, रुचि, रानी, कृष्ण कांत पाल, राज कन्नौजिया, अनुष्का, रीमा, मोहित के साथ अच्छी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।




