A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, नगदी,चांदी की पायल एवं घटना में प्रयुक्त कार जब्त, दो आरोपी अभी भी फरार

FB IMG 6667453143366129286सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना जैसीनगर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फरियादी नोनीराम पटेल निवासी ग्राम महुआखेड़ा पैगवार ने थाना जैसीनगर में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने शादी कराने का झांसा देकर उसकी शादी रुकमणी चतुर्वेदी से कराई। विवाह के बाद रुकमणी चतुर्वेदी विवाह में मिले सोने-चांदी के जेवरात एवं ₹30,000 नगद सहित कुल लगभग ₹1.50 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गई। शिकायत पर थाना जैसीनगर में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए तथा मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद विभार पिता जगतसिंह विभार निवासी जकराना, थाना बहरोड़, जिला अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों रुकमणी चतुर्वेदी, ममता चतुर्वेदी, जीन्स नूर उर्फ सगीता तथा वाहन चालक सोनू अहिरवार के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। विवेचना में आरोपी रुकमणी चतुर्वेदी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन के चालक सोनू अहिरवार की संलिप्तता भी प्रमाणित होने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹20,000 नगद, चांदी की पायल (कुल कीमत लगभग ₹20,700) तथा घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक MP-34-CA-0304 (कीमत लगभग ₹1.50 लाख) जब्त की गई। मामले में ममता चतुर्वेदी एवं जीन्स नूर उर्फ सगीता निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की गिरफ्तारी शेष है, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी*अरविंद विभार, रुकमणी चतुर्वेदी एवं सोनू अहिरवार को दिनांक 01.08.2026 को न्यायालय सागर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. ठाकुर, प्रधान आरक्षक विकास सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक जयसिंह कुर्मी, प्रधान आरक्षक हुकुम धुर्वे, आरक्षक जितेन्द्र रजक, आरक्षक गौरव कोरी, आरक्षक रामप्रकाश स्थापक, महिला आरक्षक अनीता लोधी एवं महिला आरक्षक तपस्या रजक की सराहनीय भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!