डीडवाना कुचामन -: मकराना शहर के निजी स्कूल में साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा तीन दिनों की समयावधि के आश्वास के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण 5 दिनों बाद आज शुक्रवार को शान्ति पूर्ण धरना पुनः शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार कल गुरुवार को दोपहर में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी सर्व समाज के लोग पीड़ित परिवार के समर्थन में रैली के रूप में उपखंड कार्यालय मकराना पहुंचे । प्रदर्शनकरियो ने पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए मामले में शीघ्र ओर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की हैं। विधायक गैसावत ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिसे आमजन में असंतोष है। उन्होंने जल्दी से जल्दी मामले का खुलासा कर दोषी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की हैं। वही कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी ने मामले की जांच में धीमी गति पर चिंता व्यक्त की है। सारिका चौधरी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। एसडीएम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान सर्वे समाज के लोग मौजूद रहे ओर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार सुबह से मकराना में सख्ती: धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन और भीड़ जुटाने पर रोक
मकराना में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। आदेश लागू होने के बाद बिना सक्षम अनुमति के धरना-प्रदर्शन, रैली, जुलूस, जनसभा तथा बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित प्रशासनिक अनुमति अवश्य प्राप्त करें।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए उठाया गया है। धरना स्थल पर शांति पूर्ण धरना जारी है। धरना स्थल पर मनजीत सिंह सावराद भी मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे। धरना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जुड़ी रही। वही पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए धरना स्थल पर डटे हुए हैं।
ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
गुरु रविदास जी की 650वी जयंती पर पवित्र जल, पावन माटी की समरसता संकल्प कलश यात्रा का विधायक लारिया ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन
01/08/2026
शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, नगदी,चांदी की पायल एवं घटना में प्रयुक्त कार जब्त, दो आरोपी अभी भी फरार
01/08/2026
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर के प्रांगण में आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को ‘उत्कर्ष- एक नई उड़ान’ कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ रजनीश सर व समाजशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्ट र के छात्र छात्राओं हेतु विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विदाई समारोह मुख्य वक्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही से आए डॉ सुजीत सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र
01/08/2026
विदाई पर भावुक हुए उप प्रधानाचार्य चाहर, 350 विद्यार्थियों को खिलाया भोजन, स्कूल को भेंट की अलमारी जयपुर।जयपुर जिले की आंधी पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावनी में शनिवार को उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चाहर का विदाई समारोह
01/08/2026
बोधगया सी एस सी का किया गया एंकवाश मूल्यांकन, राज्य स्तरीय टीम ने विभिन्न मानकों पर की जांच l
01/08/2026
स्तंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर के प्रांगण में ‘उत्कर्ष- एक नई उड़ान’ कार्यक्रम के अन्तर्गत डॉ रजनीश सर व समाजशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं हेतु विदाई समारोह
01/08/2026
समाज को सही दिशा देने का काम शिक्षक ही कर सकता है” — तूफान मीना
01/08/2026
बण्डा पुलिस की तत्परता से बची छात्र की जान
01/08/2026
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20लाख रूपये
01/08/2026
भाजपा वारिष्ठ नेताओं ने कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का बढ़ाया उत्साह, बांटे रेनकोट
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!