A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रावण मास को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी और एसपी ने इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर का किया निरीक्षण 

FB IMG 1785601624138 FB IMG 1785601628368

महराजगंज।

श्रावण मास को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी और एसपी ने इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर का किया निरीक्षण

महराजगंज। आगामी श्रावण मास को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा और पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए CCTV निगरानी, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

डीआईजी और एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त तथा सतर्क निगरानी बनाए रखने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने पर जोर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!