A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडराजनीति और प्रशासनसबसे हाल की खबरेंसमाचार

पांच साल पुराने खैरवा लूटकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गढ़वा केतार थाना क्षेत्र के चर्चित खैरवा लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2021 में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अतुल राय उर्फ अतुल प्रकाश राय को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार

संवाददाता  अखिलेश विश्वकर्मा ✅   गढ़वा केतार थाना क्षेत्र के चर्चित खैरवा लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2021 में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अतुल राय उर्फ अतुल प्रकाश राय को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।FB IMG 1785597307255पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी 2021 को केतार थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को हथियार का भय दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित के आवेदन पर केतार थाना में कांड संख्या-11/21 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर अभियुक्त अमरजीत कुमार चौधरी की संलिप्तता सामने आई थी। उसे पूर्व में कुंदन कुमार गुप्ता एवं दीपक पासवान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं एक अन्य आरोपी अतुल राय उर्फ अतुल प्रकाश राय घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

30 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके निर्देश पर श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम में भवनाथपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, केतार थाना प्रभारी अरुण रवानी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

विशेष छापेमारी के दौरान फरार आरोपी अतुल राय उर्फ अतुल प्रकाश राय को उसके किराये के आवास के समीप तार बंगला मोड़, डेहरी, जिला रोहतास (बिहार) से विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी भी पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में केतार थाना कांड संख्या-11/21 के तहत विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी के साथ ही पांच साल पुराने इस लूटकांड में पुलिस की जांच को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!