A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बीमा के नाम पर 12लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार।

बीमा के नाम पर ग्राहकों से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार दूबे ने मुकदमा दर्ज करवाया था।आरोप है कम्पनी की बड़गांव शाखा में तैनात रिलेशनशिप मैनेजर अलंकार वर्मा ने ग्राहकों से बीमा के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी पॉलिसी दे दिया। कुल 12 लाख रुपये वसूल कर अनियमितता की गई। पंजाब नेशनल बैंक  से दो शिकायतें प्राप्त होने के बाद मामला सामने आया था।मामले में उपनिरीक्षक अजय सिंह और सुनील कुमार की टीम ने आरोपी अलंकार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा को लोहिया धर्मशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के द्वारा जानकारी दी गई कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कौशिक श्रीवास्तव जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!