
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवरी विधानसभा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेरखेरी कला में कोपरा नदी पर बना पुल टूट जाने से बेरखेरी कला, चेनपुरा गांव के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्यार्थियों को नदी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कई छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कोपरा नदी के पुल की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों और आम ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।





