
′
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के दुर्ग संभाग इकाई ने विद्यार्थियों को बांटे बेल्ट, टाई एवं आई. डी. कार्ड : बच्चों के चेहरे खिल उठे
भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के दुर्ग – संभाग के तत्वावधान में पोटिया कला वार्ड क्रमांक 54 झुग्गीपारा के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त छात्र-छात्राओं को टाई, बेल्ट एवं आई. डी. कार्ड तथा बालवाड़ी के विद्यार्थियों को पेंसिल सेट का वितरण किया गया।

उक्त गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, महामंत्री लखन लाल साहू , कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन , अनुरूप साहू, संगठन सचिव अशोक साहू, डॉ.एस. के साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. डी.पी देशमुख, प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ भानु प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति साहित्य प्रकोष्ठ डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, सलाहकार रमेश साहू, मंडल अध्यक्ष बोरसी कसारीडिह मंडल कौशल साहू, मनोज यादव, गोकुल साहू, पंकज चतुर्वेदी , अमर सिंह यादव, रणछोर यादव, भोजराम यादव, द्वारिका प्रसाद यादव, कैलाश साहू, थानेश साहू, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला घटोले, सहायक शिक्षक गण तिलक चंद्र साहू , मनोरथ गंगासागर , वीना गुप्ता, स्वाति ठाकुर एवं समस्त वार्ड के वरिष्ठ जन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

दुर्ग संभाग छ.ग. सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष शेखर साहू ने सफल आयोजन पर सभी सहयोगी दानदाताओं, पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रदर्शन किया।






