A2Z सभी खबर सभी जिले की

जरूरतमंद, निराश्रित पुरुष वो महिलाओं को खाद्यान्न व वस्त्र वितरित किया गया

ग्रामीणों का महंगाई व बेरोजगारी की वजह से बहुत बुरा हाल

 

सोनभद्र’- जन अधिकार पार्टी के 7f873105 1d0c 4d6a b1f4 0f8dd66d8f66चलो गांव की ओर अभियान के तहत 401 राबर्ट्सगंज विधानसभा के परसौना, रसवन, अइलकर, करमांव के जरूरतमंद ग्रामीण पुरुष-महिला को खाद्यान्न व वस्त्र का वितरण मुख्य अतिथि श्री सुमन्त सिंह मौर्य मण्ड प्रभारी जन अधिकार पार्टी वाराणसी मण्डल के द्वारा किया गया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज ग्रामीणों का महंगाई व बेरोजगारी की वजह से बहुत बुरा हाल हो गया है, ऊपर से सोनभद्र की जंगल जमीन पर कॉरपोरेट घरानों/कंपनियों के कब्जा करने से, पेड़ो की कटाई करने से यहां का आदिवासी बनवासी पर्यावरण प्रदूषण तो झेलेगा ही साथ में अपने ही देश में अप्रवासी जैसा जीवन जीने को मजबूर हो जायेगा, इसको रोकने के लिए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की जरूरत है। इस अवसर पर बलवन्त सिंह , अतुल प्रियदर्शी, जिज्ञासु प्रियदर्शी, दशरथ, ज्यूत, देवशरण, मगन, पाखंडू, लव कुश, सूरज, विमलेश, राजकुमार, हरिगोबिन्द, उमेश, ओमप्रकाश भारती, प्रेम, मुन्ना, जीरा, बुधनी, किरन, इंद्रावती, कलावती, सविता, कविता,रेखा,सुमन,राधा, हीरावती, गीता, खुशबू, खुशी, कुन्ती, निशा,अनिता इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन एल पी सिंह ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!