A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

181 पर कीजिए कॉल, एक दिन में बनेगा आय, जाति प्रमाण पत्र, What’s app पर मिलेगी डिजिटल कॉपी

FB IMG 3261443277589345888सागर वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अब लोगों को इन प्रमाण पत्रों के लिए लोक सेवा केंद्र या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक सिर्फ 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल कर अपना आधार नंबर बताकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। कॉल के दौरान पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन दर्ज कर लिया जाएगा। सरकार का दावा है कि 24 घंटे के भीतर आय और जाति प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा, जबकि उसकी डिजिटल कॉपी सीधे आवेदक के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी जाएगी। इससे लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा सरकारी सेवाएं पहले से अधिक तेज और पारदर्शी बनेंगी। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। उन्हें अब छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में यह पहल नागरिकों तक सरकारी सेवाएं घर बैठे पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!