A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

धूमधाम और धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया डॉ. एम.एल. आर्य का जन्मदिन

संकट मोचन मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन, श्रीजी पैलेस में काटा गया केक

धूमधाम और धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया डॉ. एम.एल. आर्य का जन्मदिन

संकट मोचन मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन, श्रीजी पैलेस में काटा गया केकScreenshot 20260803 204753 Facebook

​मऊरानीपुर। ​झांसी नगर निगम के महापौर बिहारीलाल आर्य के ज्येष्ठ सुपुत्र एवं महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एम.एल. आर्य का जन्मदिन मऊरानीपुर सहित पूरे झांसी जिले में अत्यंत उत्साह, धूमधाम और धार्मिक भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर केक काटे गए तथा समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।Screenshot 20260803 204956 Facebook

Screenshot 20260803 204900 Facebook
*​हनुमान जी का पूजन-अर्चन और विशाल भंडारा*
​जन्मदिन के पावन अवसर पर मऊरानीपुर स्थित श्री श्री 1008 संकट मोचन हनुमान जी महाराज मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हवन किया गया। अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद झांसी सहित पूरे बुंदेलखंड वासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए संकटमोचन हनुमान जी महाराज से विशेष प्रार्थना की गई।
*​श्रीजी पैलेस में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम*
​धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रीजी पैलेस, मऊरानीपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ डॉ. एम.एल. आर्य ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। ​कार्यक्रम में ​भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता ​क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि
​नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्नेहीजन ​उपस्थित रहे।सभी अतिथियों एवं समर्थकों ने डॉ. आर्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु, सुयशपूर्ण जीवन और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
*​डॉ. आर्य ने जताया आभार*
​जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत होकर डॉ. एम.एल. आर्य ने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!