
*पितृपक्ष मेला-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पेंट द सिटी ( paint the city) प्रतियोगिता आयोजित होगी*
*20 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित, उत्कृष्ट कलाकृतियों को जिला पदाधिकारी करेंगे सम्मानित*
गया, 03 अगस्त 2026, पितृपक्ष मेला-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, गया के निर्देश के आलोक में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। निर्णय के अनुसार इस वर्ष पितृपक्ष मेला-2026 के अवसर पर आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं कला प्रेमियों के लिए पेंट द सिटी ( paint the city) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, गया जिले के आम नागरिक तथा अन्य जिलों के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
*प्रतिभागियों द्वारा निम्न विषयों पर पेंटिंग आमंत्रित की गई हैं—*
● बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती फोक पेंटिंग।
● बिहार की धार्मिक एवं आध्यात्मिक धरोहर पर आधारित चित्र।
● पितृपक्ष, तर्पण एवं पिंडदान की परंपरा से संबंधित चित्र।
● पिंडदान की ऐतिहासिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित चित्र।
● बिहार की लोककला एवं लोकसंस्कृति को दर्शाती कलाकृतियां।
● भगवान श्रीराम एवं माता सीता द्वारा अपने पिता महाराज दशरथ के पिंडदान की चित्रकथा।
● विभिन्न राजाओं एवं महापुरुषों द्वारा अपने पूर्वजों के पिंडदान से संबंधित चित्र।
● पितृपक्ष मेला-2026 की थीम से जुड़े मिथिला पेंटिंग एवं अन्य रचनात्मक विषय।
*इच्छुक प्रतिभागी अपने पेंटिंग आज से 20 अगस्त 2026 तक पितृपक्ष मेला कोषांग के आधिकारिक ई-मेल ppmhasangam@gmail.com पर भेज सकते हैं।*
जिला प्रशासन गया सभी कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करता है। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 20 अगस्त सभी इच्छुक प्रतिभागी अपने पेंटिंग को उक्त ईमेल एड्रेस पर भेजेंगे। इसके पश्चात दूसरी चरण में चयनित कलाकृतियों को प्रशासन द्वारा चिन्हित विभिन्न स्ट्रीट/ मार्गो पर चित्रकला करवाए जाएंगे साथ ही उन सभी प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी के हाथों से नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंग।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज



