
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना समाप्त हो चुकी है, शुरुआती 1, 2 राउंड में भाजपा के आशुतोष तिवारी आगे रहे परंतु इसके बाद जैसे ही कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बढ़त हासिल की तो उसे अंत तक बनाए रखा और बड़े अंतर से इस विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की। एक महीने से मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार को उतार कर जीत का दंभ भर रही थी, और अपने-अपने उम्मीदवारों को जीत हासिल कराने के लिए खूब जोर आजमाइश की लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने सभी को शिकस्त देते हुए बाजीमार ली। मतगणना कार्य के लिए लगभग 500 के आसपास अधिकारी कर्मचारी लगे हुए थे, और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई थी। 15 राउंड के मतगणना के पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6056 मत से जीत हासिल कर ली और इस तरह से हुए इस दतिया विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भाजपा 27 वोट से हार गई, इस पोलिंग बूथ की मतगणना के 1 घंटे पूर्व ही मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह कहा था कि भाजपा ने जिस व्यक्ति का टिकट काटा है उसने इस चुनाव में हमारा साथ दिया है। निश्चित तौर पर यह निशान नरोत्तम मिश्रा के ऊपर था। इस हार को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि हम इस करारी हार की समीक्षा करेंगे। जिन्होंने बीजेपी को अपनी मां बताया उन्होंने ही भीतरघात किया है। फिलहाल भाजपा के कार्यकर्ताओं में निराशा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है कांग्रेस पार्टी कार्यालय भोपाल में जश्न का माहौल बना हुआ है, वही दतिया में कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई बांटते हुए ढोल नगाड़े पर डांस कर रहे हैं।



