A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना सिविल लाइन पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया अंधे कत्ल का खुलासा, हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

FB IMG 5990194556027862709सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई ने सागर पुलिस की त्वरित, वैज्ञानिक एवं प्रभावी विवेचना को एक बार फिर सिद्ध किया है। दिनांक 01.08.2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत नए बस स्टैंड के सामने स्थित खाली मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की पहचान महेन्द्र अहिरवार (35 वर्ष), निवासी किशोर न्यायालय बस्ती, सागर के रूप में हुई। मृतक के भाई सुरेन्द्र अहिरवार की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 226/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए लगातार प्रयास किए। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या के आरोपी सीताराम पटैल निवासी तिली, सागर को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक महेन्द्र अहिरवार के साथ उसका पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गई। आवेश में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर महेन्द्र की हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गया।आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर विधिवत जप्त की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है। इस चुनौतीपूर्ण अंधे कत्ल के सफल एवं त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक सुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक लखन, कपिल, सतीश बेन, मोहन मुरारी, आरक्षक जवाहर, रामसिंह, रवि, अजय, आशीष तिवारी, महिला आरक्षक हर्षाली तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!