A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थ नगर जिले में जिंदा युवती की हो गई पीएम,

युवती ने वीडियो वायरल कर कहा मैं जिंदा हूँ

सिद्धार्थ नगर जिले में जिंदा युवती की हो गई पीएम, युवती ने वीडियो वायरल कर कहा मैं जिंदा हूँ

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के घुरहू महादेव गांव में एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना को दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी पक्ष के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।vvg hu

पीड़ित परिवार के अनुसार, न्याय की मांग को लेकर वे लगातार इटवा थाने के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक तक की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृतका का वास्तविक नाम धूपा था, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रूपा नाम दर्ज कर दिया गया। उनका कहना है कि इस त्रुटि से मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है। इस संबंध में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वही नाम दर्ज किया जाता है, जो पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में अंकित होता है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज नाम की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!