A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाईलैंड में चमका सिद्धार्थनगर का दम,

थाईलैंड में चमका सिद्धार्थनगर का दम,

सिद्धार्थनगर। बुद्ध की पावन धरती सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज़ इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 37 देशों के

FB IMG 1785825913640खिलाड़ियों ने

हिस्सा लिया, जिसमें सिद्धार्थनगर के तीन खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

प्रतियोगिता में समर वर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और भारत का तिरंगा बुलंद किया। वहीं महज 7 वर्षीय देवम पासवान ने मेजबान थाईलैंड के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसके अलावा दिलीप कुमार पासवान ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी को नॉकआउट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाड़ी से कड़े संघर्ष के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सिद्धार्थनगर के तीनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिद्धार्थनगर की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!