A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद में 9 और 10 अगस्त को डीएमसी मॉल में आयोजित होगा भव्य ‘शिल्पोत्सव

उपायुक्त के निर्देशानुसार स्थानीय शिल्पकारों एवं माटी कलाकारों के समर्थन हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय शिल्पकारों और माटी कलाकारों के हुनर को बढ़ावा देने तथा उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 9 और 10 अगस्त को शहर के डीएमसी मॉल में दो दिवसीय ‘शिल्पोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय शिल्पकारों को सहयोग करना एवं उनकी आय में वृद्धि करना है।

आयोजन की मुख्य विशेषताएं

*लगभग 20 स्टॉल एवं लाइव डेमो:* शिल्पोत्सव में हाथों से बने उत्कृष्ट हस्तशिल्पों की बिक्री के लिए लगभग 20 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही माटी कला और हस्तशिल्प का लाइव डेमो (जीवंत प्रदर्शन) भी प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लोग मिट्टी के बर्तन एवं सामग्री बनाने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देख सकें।

*जिला उद्योग केंद्र में पंजीकरण अनिवार्य:* शिल्पोत्सव में भाग लेने के इच्छुक ग्रामीण व स्थानीय शिल्पकारों को कल दिनांक 1 अगस्त से सबसे पहले जिला उद्योग केंद्र में अपना रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) कराना होगा।

पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं संपर्क सूत्र:
शिल्पोत्सव में भाग लेने हेतु इच्छुक शिल्पकार अपना पंजीकरण जिला उद्योग केंद्र (DIC), ऑफिसर्स कॉलोनी, धनबाद में करा सकते हैं।

पंजीकरण के लिए निम्नलिखित विवरण/दस्तावेज आवश्यक होंगे
नाम
मोबाइल नंबर
हस्तशिल्प/कला का प्रकार (Craft)
पता
आधार नंबर आदि

पंजीकरण प्रक्रिया एवं कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर +91 97098 16703 या dicdhanbad@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

*उत्कृष्ट स्टॉल को सम्मान:* आयोजन के दौरान सबसे सुंदर स्टॉल तथा सबसे अधिक बिक्री (सेल) करने वाले स्टॉल धारकों को उपायुक्त द्वारा विशेष रूप से सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 9 और 10 अगस्त को डीएसएमसी मॉल पहुँचकर ‘शिल्पोत्सव’ का अवलोकन करें और स्वदेशी हस्तशिल्प एवं माटी उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!