A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अद्भभुत साईं धाम मन्दिर से भव्य महिला कांवड़ यात्रा गोला छोटी काशी पहुंची

गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी खीरी में अद्भभुत साईं धाम मंदिर वोझवा से दसवीं भव्य महिला कावड़ यात्रा भोले के जयकारों के साथ छोटी काशी पहुंची।

सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और शारदा नदी से जल भरकर बाबा चंद्रभाल भोलेनाथ जी का जल अभिषेक किया। पंडित मनकेश शुक्ला साई मंदिर पुजारी ने बताया कि महिला कावड़ यात्रा 10 साल से लगातार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदा जी से जल भरकर इस वर्ष भी 700 से ज्यादा महिला श्रद्धालुओं ने बाबा चंद्भाल जी को जल अर्पित किया।
दसवीं महिला कावड़ यात्रा के आयोजक मनीषा तिवारी, अमित तिवारी, सहयोगीदल अद्भभुत सांई मन्दिर पुजारी मनकेश शुक्ला, अनुराग अवस्थी ग्राम प्रधान सतीश कुमार मौर्या, डाक्टर राम किशोर शर्मा सहित आदि लोगों ने महिला कावड़ यात्रा के दौरान भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा चंद्रभाल भोलेनाथ जी का जल अभिषेक किया ।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!