A2Z सभी खबर सभी जिले की

जावरा— शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता वह केवल शासकीय सेवा से मुक्त

जावरा— शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता वह केवल शासकीय सेवा से मुक्त होता है| हमने अनेकानेक कर्मचारियों को सेवानिवृत होने के पश्चात भुत पूर्व लगा देखा किन्तु शिक्षक के आगे भुत पूर्व लगा नहीं देखा उक्त विचार हैप्पी सिनियर सिटीजन मंच द्वारा आयोजित सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत सम्मान एवं मिलन समारोह के अवसर पर मंच संरक्षक राजेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किए इस अवसर पर सैयद इरफान अली, एस डी ओ लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री श्याम लाल शर्मा, शिक्षक हाई स्कूल बंडवा श्री रामेश्वर बोडाना, शिक्षक बहादुरपुर जागीर श्री ओमप्रकाश तिवारी, एवं श्री जयंती लाल जैन प्राचार्य का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया स्वागत भाषण मंच अध्यक्ष जगदीश उपमन्यु ने देते हुए मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर श्री राशिद मोहम्मद रहमानी एवं श्री नाहरु लाल बसेर का जन्मदिन भी मनाया गया श्री फजल हयात की ग़ज़ल एवं शेरों-शायरी ने अलग ही छटा बिखेरी कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक तिवारी एवं शाद मोहम्मद खान द्वारा आभार व्यक्त किया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!