
भारतीय मानव अधिकार परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट
**इंदौर | 06 अगस्त 2026**
भारतीय मानव अधिकार परिषद, इंदौर के प्रतिनिधिमंडल ने आज मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्य सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह से सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान परिषद द्वारा मानव सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही संगठन की गतिविधियों से संबंधित पीडीएफ़ फ़ाइल एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भी माननीय अध्यक्ष महोदय को भेंट किए गए।
माननीय अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह ने परिषद द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने भविष्य में और अधिक व्यापक एवं प्रभावी जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करते रहें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुँच सके तथा संगठन की सकारात्मक पहचान और सशक्त हो।
इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सलीम शेख, महिला प्रकोष्ठ की संभागीय अध्यक्ष रितू छाबड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार हाजी असलम कुरैशी, युवा समाजसेवी राहुल निहोरे सहित परिषद के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
भारतीय मानव अधिकार परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष से की सौजन्य भेंट


