A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा की देशभर में तिरंगा रैली

09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 के बीच निकलेगी तिरंगा यात्रा

।।वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 06 अगस्त 2026 ।।

नागपुर/महाराष्ट्र–:: प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर में 09 अगस्त से लेकर 17 अगस्त के दौरान भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान 10 अगस्त 2026 को मुंबई में एक विशेष तिरंगा रैली का भी आयोजन किया जायेगा, इस तिरंगा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी स्वयं अपने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर युवाओं का नेतृत्व करेंगे। महाराष्ट्र राज्य के सभी जिलों में 09 अगस्त से 17 अगस्त के दौरान तिरंगा रैली निकाली जायेगी। इस रैली मे महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी के सभी मंत्रीगण, सांसद, विधायक, स्थानीय पदाधिकारीगण, भी अपने अपने जिलों में निकाली जाने वाली रैली में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा की ओर से विभिन्न सामाजिक संगठनों सहयोगी दलों , और विचारधारा से जुड़े हुए संगठनों से इस भव्य तिरंगा रैली में अभियान मे शामिल होने की अपील की गई है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!