A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नेपाल तस्करी की कोशिश नाकाम

40 बोरी यूरिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने खाद तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है। कार्रवाई के दौरान 40 बोरी यूरिया, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

FB IMG 1785990957386

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की अलीगढ़वा सीमा चौकी और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

खुफिया सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 549 के पास बड़ा ठाकुरपुर क्षेत्र में संयुक्त गश्त के दौरान नेपाल की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों में से एक जवानों को देखकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से 40 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान तबारक अली, निवासी महादेव कुर्मी बर्डपुर, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में बताई। यूरिया से संबंधित वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं देने पर खाद, ट्रैक्टर-ट्रॉली और आरोपी को कब्जे में ले लिया गया।

बरामद यूरिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली और गिरफ्तार आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कपिलवस्तु थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर खाद की अवैध तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!