A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नेपाल बॉर्डर पर 60 किलो सल्फर के साथ प्रतापगढ़ का युवक गिरफ्तार

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 50वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम सल्फर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

  1. FB IMG 1785990907876

जानकारी के अनुसार, एसएसबी की बी कंपनी महादेव बुजुर्ग को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक युवक बसंतपुर गांव के पास बाइक से संदिग्ध सामान लेकर नेपाल की ओर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर कंपनी प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक बबलू बसुनिया के नेतृत्व में टीम ने जांच अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान बाइक सवार के पास से 60 किलोग्राम सल्फर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रितेश सिंह (22 वर्ष), निवासी उच्छापुर, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में बताई।

एसएसबी ने आरोपी, बरामद सल्फर और मोटरसाइकिल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!