A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रामबाग मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सोमवार को सिकंदराराऊ में निकलेगी सनातन जागरण शोभायात्रा

  1. हाथरस Screenshot 20260807 070645 Galleryसिकंदराराऊ नगर के प्राचीन और ऐतिहासिक रामबाग मंदिर पर विधर्मियों के कब्जे और जीर्णोद्धार को लेकर चल रहे संघर्ष में नागा साधुओं की मौजूदगी ने नया मोड़ ला दिया है।

 

आज नगर के रामबाग परिसर स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में ठहरे नागा साधु दीपकगिरी महाराज ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वे वाराणसी से चलकर सिकंदराराऊ एक छोटे शिष्य मंडल के साथ आये हैं। मंदिर की दुर्दशा काफी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में कोतवाल तथा अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई है। मंदिर से अतिक्रमण हटाने तथा कब्जामुक्त कराने के सम्बंध में फोन पर बात भी की गई। कोतवाल ने बात नहीं की। नम्बर ब्लैक लिस्ट में डालकर संत समाज को आहत करने का काम किया है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक शोभायात्रा सनातन समाज के जागरण के लिए निकाली जाएगी। सोमवार से अगले सोमवार तक यदि स्थित नहीं सुधरी तो नागा साधुओं का जमघट शहर में जुटेगा और अपने आप सारी व्यवस्था की जाएगी।

 

वार्ता के दौरान नागा संत माधवानन्द गिरी, विवेकशील राघव, नरेश राघव, संजीव पुंढीर, केशव माहेश्वरी, सौरभ पुंढीर, प्रशांत माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!