A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिकंदराराऊ के गांव नगला भूड में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, पिता ने दी पुलिस को आत्महत्या की तहरीर

Screenshot 20260807 070839 Galleryसिकंदराराऊ ।कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला भूड़ में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

नगला भूड़ गांव में सत्यपाल का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। उसने अंगोछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक के पिता ने कोतवाली में आत्महत्या की तहरीर दी है।

 

सिकंदराराऊ कोतवाली के नगला भूड़ गांव में सुबह 8:30 बजे एक 27 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। युवक ने अंगौछे से गले में फंदा लगाया था। गांव के लोगों ने सत्यपाल पुत्र विजयपाल का शव गांव के बाहर एक खेत में देखा। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल शिवकुमार के अनुसार, मृतक सत्यपाल 27 वर्ष का था। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के पिता ने कोतवाली में आत्महत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!