A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बच्चों के आधार कार्ड के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट

जिससे बच्चे सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति जैसे लाभों से वंचित हो सकते हैं।

सिद्धार्थनगर में बच्चों के आधार कार्ड के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। समय पर अपडेट न कराने पर आधार निष्क्रिय हो सकता है, जिससे बच्चे सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति जैसे लाभों से वंचित हो सकते हैं।

FB IMG 1786031746581

FB IMG 1786031749025

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि जिन बच्चों की आयु 7 वर्ष और 17 वर्ष हो चुकी है लेकिन अभी तक आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया गया है, उनके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में विशेष आधार कैंप लगाए जाएंगे। अभिभावक चाहें तो किसी भी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार केंद्र पर जाकर भी बच्चों का अपडेट करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि आधार में फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो का समय पर अपडेट होना जरूरी है। इससे स्कूल में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं का पंजीकरण, छात्रवृत्ति और डीबीटी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्कूलों में शिविर लगाकर अधिक से अधिक बच्चों का आधार अपडेट कराने और फैमिली आईडी बनाने के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!