
*BREAKING / NEWS / UP / BASTI*
बस्ती में भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक।
खेत तालाब योजना और जल संरक्षण कार्यों की हुई समीक्षा.
जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति तथा जिला मिशन समिति की बैठक 06.08.2026 को DM के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी बस्ती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आयोजित।
बैठक में भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से हुई चर्चा।
सदन द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित खेत तालाब योजना के सभी ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन सुनिश्चित करने और तालाबों की खुदाई का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के दिए निर्देश.
वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए दोहित एवं अतिदोहित क्षेत्रों में जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने और भूमि का उपचार कर उसे कृषि योग्य बनाने का दिया निर्देश।
बैठक में कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर ने विभागीय योजनाओं का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का दिया सुझाव।
इस अवसर पर महादेवा विधायक प्रतिनिधि फूलचंद्र श्रीवास्तव, बस्ती सदर विधायक प्रतिनिधि मो0 सलीम, रूधौली विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य रहे मौजूद।
उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, प्रभारी वनाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया प्रभारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य व लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियन्ता सहित संबंधित अधिकारी भी रहे मौजूद।












