A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पाली में 73.17 करोड़ रुपये के प्रस्तावित विकास कार्यों पर आयोजित हुआ आरयूआईडीपी संवाद’

पाली में 73.17 करोड़ रुपये के प्रस्तावित विकास कार्यों पर आयोजित हुआ आरयूआईडीपी संवाद’3 2 2 6 1 4
पाली, 6 अगस्त। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत पाली शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स ने भाग लेकर प्रस्तावित कार्यों पर अपने सुझाव एवं फीडबैक दिए।
कार्यक्रम में  बताया कि पंचम चरण के अंतर्गत पाली शहर में लगभग 73.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के वित्तपोषण से 44.89 करोड़ रुपये की लागत से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 11.78 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज कार्य तथा 16.50 करोड़ रुपये की लागत से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (सीसीसी) एवं विरासत संरक्षण एवं पर्यटन से जुड़े कार्य प्रस्तावित हैं।
संवाद कार्यक्रम में पंचम चरण के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि परियोजना का उद्देश्य अत्यधिक शहरीकृत शहरों एवं उनके सैटेलाइट नगरों का सुनियोजित एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है। इसके तहत अपशिष्ट जल प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी यातायात सुधार, बाढ़ प्रबंधन, विरासत संरक्षण, पर्यटन विकास, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा आवश्यकता अनुसार कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) जैसे कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने बताया  कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप आरयूआईडीपी का पंचम चरण प्रक्रियाधीन है, जिसके तहत प्रदेश के 84 शहरों में लगभग 9500 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट एवं सस्टेनेबल शहरी विकास कार्य किए जाएंगे। एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तपोषित श्राजस्थान अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (रूलिप)श् तथा विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित श्सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलरेटेड (सूत्रा)् परियोजनाओं के माध्यम से इन कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स ने प्रस्तावित कार्यों पर अपने सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में समुचित रूप से शामिल किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य प्रदेश के शहरों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल एवं स्थायी शहरी आधारभूत सुविधाओं से सशक्त बनाते हुए विकसित भारत-2047 एवं विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देना है।  इस अवसर पर कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, पूर्व उप सभापति मूलसिंह भाटी, पूर्व उपसभापति ललित प्रितमानी, रामकिशोर साबु, त्रिलोक चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!