A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023लाइफस्टाइल

करंट लगने से युवक की हुई मौत

#ब्रेकिंग_न्यूज़

 

#जालौन जिले #कालपी से एक #दर्दनाक खबर सामने आई है। थाना कालपी क्षेत्र के #गढ़गुवां गांव में करंट लगने से एक 19 वर्षीय युवक की असमय मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

जानकारी के मुताबिक, गढ़गुवां गांव निवासी 19 वर्षीय ब्रजेन्द्र (पुत्र जय सिंह) को गंभीर हालत में शाम लगभग 5:25 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालपी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता जय सिंह ने बताया कि युवक को घर घर पर लगी समरसेबल चलाते समय बिजली का तेज करंट लग गया था।

 

घटना के बाद सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल सचान ने कोतवाली कालपी पुलिस को लिखित सूचना भेजी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जिला संवाददाता

सीपेंद्र सिंह की कलम से

Show More

SEEPENDRA SINGH JALAUN UP

सच्चाई के साथ हर दम
Back to top button
error: Content is protected !!