A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ तहसील में भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत, 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

किसानों ने जल्द मांगों के पूरा नहीं होने पर भी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी

IMG 20260805 1248228012
कांठ में तहसीलदार राजकुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता।

KANTH (MORADABAD)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत बुधवार को कांठ तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। पंचायत के बाद किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 15 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी के नाम उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार कांठ राजकुमार सिंह को सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने कांठ नगर में ई-रिक्शा के लिए व्यवस्थित स्टैंड बनाए जाने, प्रमुख तिराहों एवं चौराहों पर गोल चक्कर (राउंडअबाउट) का निर्माण कराने तथा नगर के जल निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई, ताकि हजारों बीघा कृषि भूमि को नुकसान से बचाया जा सके। इसके अलावा किसानों ने कांठ में शीघ्र मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र परीक्षण एवं चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सरकारी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर, दवाइयों और देसी नस्ल के पशुओं के सीमेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि सरकार देसी नस्ल की गायों को बढ़ावा देने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

किसानों ने आगामी गन्ना पेराई सत्र में सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर 22 एवं 27 कुंतल की पर्चियां जारी करने, त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों को ठीक करने के बाद ही जमा कराने तथा क्षेत्र में बढ़ते तेंदुए के आतंक पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि तेंदुओं के हमलों से किसान खेती करने जाने में भय महसूस कर रहे हैं, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ा जाए। ज्ञापन में कुमार पेट्रोल पंप के पास जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए पुलिया के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण सहित अन्य जनहित से जुड़ी मांगें भी शामिल रहीं।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, अजय सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, भविष्य बिश्नोई, रामकला सिंह गुर्जर, महेश ठाकुर, विशाल हिंदू, धर्मपाल सैनी, सलीम अहमद, महिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनीत बिश्नोई, सत्यपाल सिंह, नौबत सिंह, पंकज बिश्नोई, नगर अध्यक्ष अरविंद बिश्नोई उर्फ जॉनी, बलराज सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!