
महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र :
चंद्रपुर, 4 अगस्त 2026:* रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 लाख 86 हजार रुपये कीमत के 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें 72 हजार रुपये का iPhone-16 भी शामिल है जो 3 अगस्त को आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस से चोरी हुआ था।
*कैसे पकड़ा गया आरोपी*
GRP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 3 अगस्त 2026 को ट्रेन नंबर 20806 आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस से चंद्रपुर स्टेशन पर एक यात्री का iPhone-16 चोरी होने के मामले में जांच शुरू की गई।
पो.शि./571 अखिलेश चौधरी DB GRP वर्धा, पो.ना./583 संजय सुखदेव, पोशि/16 पंकज भांगे, पोशि/1194 दर्शन झाडे, पोशि/45 राजेंद्र फटिंग GRP वर्धा, पोशि/612 निलेश निकोडे LCB GRP नागपुर और ASI मंगेश पायघन CIB RPF नागपुर की टीम ने चंद्रपुर शहर के महाकाली कॉलोनी, नाले के पास रहने वाले _श्रीकांत उर्फ बोट टुट्या S/o राजु चुनारकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी खेमाजी नाईक प्राथमिक आश्रम शाळा, कारवा, जुनोना, जि. चंद्रपुर, हाल मुकाम राजु डोंगरे के घर के सामने, महाकाली कॉलोनी, आनंदनगर, चंद्रपुर_ को रेलवे पटरी के पास से हिरासत में लिया।
*1.86 लाख का माल बरामद*
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के _कुल 6 मोबाइल_ बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत _1,86,000 रुपये_ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिछले कुछ दिनों में चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग ट्रेनों से ये मोबाइल चोरी किए थे।
आरोपी ने यह भी कबूल किया कि _सफेद रंग का iPhone-16_ जिसका कैमरा टूटा हुआ और डिस्प्ले खराब है, वह उसने 03/08/2026 को आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस से चोरी किया था। उस मोबाइल की कीमत लगभग _72,000 रुपये_ है।
जांच में पता चला कि यह iPhone-16 _रेलवे पुलिस स्टेशन वर्धा के अप.क्र. 220/2026, धारा 305(C) BNS_ के तहत दर्ज चोरी के मामले का है।
*अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई*
यह कार्रवाई _माननीय डॉ. मंगेश शिंदे, पुलिस अधीक्षक_ और _माननीय दत्ताराम राठोड, अपर पुलिस अधीक्षक GRP नागपुर_ के मार्गदर्शन में की गई। टीम का नेतृत्व _PI पंजाबराव डोळे, प्रभारी अधिकारी LCB GRP नागपुर_, _PI विरसेन चहांदे, प्रभारी अधिकारी GRP वर्धा_ और _श्री अमावत, थाना प्रभारी RPF चंद्रपुर_ ने किया।
*रेलवे पुलिस की अपील*
रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में सफर के दौरान अपने सामान और मोबाइल की विशेष देखभाल करें और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत GRP/RPF को सूचित करें।
