फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 18 -20 कुंतल लहन नष्ट; चार गिरफ्तार –
महराजगंज। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए करीब 18 से 20 कुंतल लहन मौके पर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त और तीन अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने 5 अगस्त 2026 को ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर में कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
शिवशंकर यादव उर्फ सिनक पुत्र परशुराम यादव, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिधवार, थाना फरेंदा।
कुसमावती पत्नी मुन्नीलाल, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर, थाना फरेंदा।
प्रमिला साहनी पत्नी पूर्णवासी साहनी, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर, थाना फरेंदा।
मालती पत्नी स्व. रामनयन, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला गुदरीपुर, थाना फरेंदा।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कुसमावती और मालती के खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस ने मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि करीब 18-20 कुंतल लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने हरी झंडी देकर किया रवाना
12/08/2026
कर्रापुर में विकास को मिली गति, विधायक लारिया ने दी सामुदायिक भवनों की सौगात
12/08/2026
सिदगुवा मे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
12/08/2026
मैहर में एड्स जागरूक अभियान का हुआ शुभारंभ
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
कमलापुर सचिव ओम सारण को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
12/08/2026
आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में डी एम कार्यालय से गांधी मैदान मंडप तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुलूस निकाला गया l
12/08/2026
मिलिट्री बैंड की देशभक्ति धुनो से भावविभोर हुआ लाखा बंजारा झील का वातावरण
12/08/2026
मेहंदी, गीत और संगीत से गूंजा JVTS गार्डन, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव
12/08/2026
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर योगी सरकार ने अतिरिक्त बसों के संचालन का दिया आदेश
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!