थाना चौक पुलिस की कार्रवाई, 65 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना चौक पुलिस टीम ने बुधवार, 5 अगस्त 2026 को वारंटी लखन पुत्र विदुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी लखन (65 वर्ष) निवासी 28 नर्सरी, थाना चौक, जनपद महराजगंज है। वह मु0न0 10153/24 में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित न्यायालय से जारी वारंट में वांछित था।
पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।